ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बांधवगढ़ के ताला में मादा बाघ शावक की मौत

उमरिया। प्रदेश में बाघों की मौत के मामले फिर बढ़ रहे हैं। आज ही बांधवगढ़ से सटे शहडोल जिले के ब्यौहारी के जंगल में बाघ का शव मिला और शाम होते-होते बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला में एक मादा बाघ शावक की मौत होने की जानकारी सामने आई है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना ताला रेंज के रिजर्व फारेस्ट 315 झोरझोरा कुंड के पास हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए रेंजर रंजन सिंह बघेल ने बताया कि मादा बाघ शावक की मौत दूसरे बाघ के हमले मैं हुई है। दूसरा बाघ घटनास्थल से कुछ दूरी पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा था। मृत मादा बाघ शावक के गर्दन में बाघ के दांतों के निशान भी पाए गए हैं।

इस तरह चला पता

बताया गया है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सुरक्षा श्रमिक वाटर होल चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान झोरझोरा कुंड के पास उन्हें मादा बाघ शावक का शव पड़ा हुआ नजर आया। बाघ का शव देखने के बाद सुरक्षित श्रमिकों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मादा बाघ शावक के शव को देखा। मौके पर ही दूसरा बाघ भी मौजूद था जिस की वीडियोग्राफी की गई।

जांच के बाद दहन

घटनास्थल का डाग स्क्वाड से भी परीक्षण कराया गया और वन विभाग के अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर फाइटिंग के निशान पाए गए। घटनास्थल की जांच के बाद बाघ शावक के शव का परीक्षण कराया गया। बांधवगढ़ के डाक्टर नितिन गुप्ता ने पोस्टमार्टम किया और उसके पश्चात मादा बाघ शावक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया

Related Articles

Back to top button