ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
महाराष्ट्र

अब SMS के जरिए नागरिकों को मिलेगा मौसम का अपडेट….

मुंबई में आगामी मानसून को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कमर कस ली है। अब मुंबई के नागरिकों को मौसम के अपडेट के बार में समय-समय पर जानकारी मिलती रहेगी।

बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने बताया कि मानसून के दौरान मुंबई के नागरिकों को एसएमएस के जरिए मोबाइल फोन पर मौसम की जानकारी मिलेगी। 16 मई को एक विज्ञप्ति में बीएमसी ने कहा कि मौसम की स्थिति के बारे में समय पर अलर्ट जारी करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जो रीयल-टाइम मौसम अलर्ट जारी करता है।

भेजा जाएगा SMS अलर्ट

इकबाल सिंह ने मंगलवार को आपदा प्रबंधन और मानसून की तैयारियों पर विभिन्न एजेंसियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बेस्ट, एमएमआरडीए, एमएसआरडीसी, पीडब्ल्यूडी, मुंबई मेट्रो, रेलवे, एनडीआरएफ, आईएमडी, म्हाडा और अन्य एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए। इसमें उन्होंने बताया कि आपात स्थिति के दौरान नागरिकों को एक एसएमएस अलर्ट भेजा जाएगा। चहल ने सभी विभागों और एजेंसियों को मानसून के दौरान संभावित चुनौतियों को कम करने के लिए समन्वय में तेजी लाने का निर्देश दिया।

जलभराव के मद्दनेजर किए जाएंगे ये बदलाव

मुंबई में 480 स्थानों पर डी-वाटरिंग पंप स्थापित किए जाएंगे जहां भारी बारिश के दौरान जलभराव हो सकता है और इन पंपों पर सीसीटीवी कैमरा निगरानी भी होगी। नगर निकाय ने कहा कि 15 मई के बाद आपात स्थिति को देखते हुए मुंबई में सड़कों की खुदाई की अनुमति नहीं दी जाएगी। बीएमसी ने मानसून से संबंधित बिमारियों को देखते हुए मरीजों के लिए 3,000 बिस्तर आरक्षित किए हैं।

खतरनाक इमारतों से लोगों को खाली कराने का नोटिस

चहल ने बताया कि खतरनाक इमारतों में रहने वालों को खाली करने के लिए नोटिस दिया जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक ऐसी खतरनाक इमारतों में पानी की आपूर्ति बंद कर दी जानी चाहिए। एनडीआरएफ ने मुंबई में मानसून संबंधी आपात स्थिति के लिए तीन टीमों का गठन किया है। आपातकालीन समय के दौरान भारतीय नौसेना भी अपनी टीमों और गोताखोरों को तैयार कर रही है। इसके अलावा मुंबई फायर ब्रिगेड को किसी भी आपात स्थिति के लिए सतर्क रहने का भी निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button