ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

सिंधिया को उन्हीं के गढ़ में कांग्रेस नेता अजय सिंह ने चुनौती कहा गढ़ होता तो चुनाव नहीं हारते

ग्वालियर: प्रदेश कांग्रेस से जिले के प्रभारी व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके ही गढ़ में चुनौती देने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार की रात को शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आने के बाद जिले के वरिष्ठ व आम कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनका हाल-चाल पूछ रहे हैं। गुरुवार की सुबह सिटी सेंटर स्थित पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव व पूर्व मंत्री लाखन सिंह वरिष्ठ कांग्रेसियों से मंत्रणा की।

डबरा रवाना होने से पूर्व अजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ग्वालियर-चंबल किसी नेता विशेष का गढ़ नहीं है। यह तो कांग्रेस का गढ़ है। अगर सिंधिया का गढ़ होता तो वे गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से चुनाव नहीं हारते। अजय सिंह ने भाजपा पर तंज करते हुये कहा कि सरकार का दावा कर रही है कि किसानों की आय दोगुनी हो गई। जबकि वास्तविकता का किसानों के आंखों पूछने वाले कोई नहीं हैं। किसान प्याज सड़कों पर फेंक रहा है।

कांग्रेस के दरवाजे से सभी के लिए खुले हैं

अजय सिंह जबलपुर के भाजपा के पूर्व विधायक हरेंद्रजीत सिंह बब्बू के दर्द पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि भाजपा स्वयं को सभी दलों से अलग होने का दावा करती थी। अब यह बीमारी भाजपा में हैं। इस प्रमाण बब्बू का दर्द हैं। बब्बू उस समय भी विधायक थे, जब मैं जबलपुर का प्रभारी मंत्री था, वो अच्छे इंसान हैं। अगर उन्होंने जान के खतरे की अंदेशा जताया है, तो उनकी सुरक्षा की गांरटी में लेता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं।

Related Articles

Back to top button