ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सुस्त मांग से सोना-चांदी में नरमी चांदी 72 हजार से नीचे फिसली

इंदौर। ऊंचे दामों पर कीमती धातुओं को अब खुदरा ग्राहकी का सपोर्ट नहीं मिल रहा है। नतीजा सर्वोच्च स्तर पर चले गए सोने ने अब नीचे आना शुरू कर दिया है। मंगलवार को इंदौर में सोना 150 रुपये टूटकर 62 हजार से नीचे 61900 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इधर, चांदी भी 550 रुपये घटकर 72 हजार से नीचे 71850 रुपये प्रति किलो रह गई।

दरअसल, पिछले 10 दिनों से सोना और चांदी की कीमतें सीमित दायरे में चल रही है। बीते सप्ताह के आखिरी में वैश्विक स्थितियों को देखकर ऐसी उम्मीद भी जताई गई थी। अमेरिकी डालर में भी मजबूती है इसे ध्यान में रखते हुए कुछ बड़े निवेशकों की मुनाफावसूली की बिकवाली बढ़ गई, जिससे दोनों धातुओं में मंदी का सपोर्ट बना है। कई निवेशकों बुलियन बेचकर शेयर मार्केट और कंरसी मार्केट में निवेश करने लगे है, क्योंकि निवेशकों का मानना है कि सोना लाइफ टाइम हाई पर आने के बाद इसके कारोबार की गति धीमी हो गई है। ऐसे में इसके दामों में अब और तेजी फिलहाल नजर नहीं आ रही है।

इसके साथ ही वैवाहिक ग्राहकी भी अब थमने लगी है और आगे कोई त्योहार भी नहीं है। ऐसे में अगले एक-दो महीने सराफा बाजार सीमित कारोबार के मध्य रहने की उम्मीद है। कामेक्स पर सोना ऊपर में 2020 तथा नीचे में 2002 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 24.10 व नीचे में 23.69 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 61900 सोना (आरटीजीएस) 62650 सोना (91.60 कैरेट) 57390 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। सोमवार सोना 62050 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 71850 चांदी टंच 71950 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73500 रुपये प्रति किलो बोली गई। सोमवार को चांदी 72400 रुपये पर बंद हुई थी।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62800 रुपये तथा सोना रवा 62750 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 73350 और चांदी टंच 73450 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Related Articles

Back to top button