ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को बाल पकड़कर घसीटा

भोपाल। अयोध्या नगर में एक महिला के साथ शनिवार देर रात आधा दर्जन लोगों ने मिलकर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपित होटल में बैठकर शराब पी कर अश्लील इशारे कर रहे थे। जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर बाल पकड़कर घसीट दिया गया। आरोपित एक पुलिसकर्मी के करीबी थे, इस कारण पुलिस छेड़खानी के स्थान पर धमकाने और मारपीट का मामला दर्ज किया, महिला का कहना है कि उसके खिलाफ भी एफआइआर दर्ज करने का दबाव बनाया गया। अयोध्या नगर में िस्थत राजबंधन होटल पर 35 वर्षीय महिला होटल के बाहर अपने रिश्तेदार के साथ बैठी थी, उस समय एक युवक आया खान खाने आया, जो जो एक पुलिस पुलिसकर्मी की जमीन पर काम करता है। उसने पीडिता की रिश्तेदार को देखकर अश्लील इशारे करना शुरू कर दिए। महिला ने विरोध किया तो युवक ने फोन कर कुछ लोगों को बुलाकर महिला के साथ मारपीट कर दी और उसके बाल पकड़कर घसीट दिया। घटना के बाद जब बवाल मचा तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपितों की पहचान ओमप्रकाश , मोहन लोधी, वीरेंद्र राजपूत और उदयभान के रूप में हुई है।

महिला का आरोप , पुलिस मिल गई

महिला का आरोप है कि आरोपित एक पुलिसकर्मी के यहां काम करता है, इसलिए पुलिस ने उनको एफआइआर दर्ज कराने पर धमकाया।मारपीट करने वाले पुलिस कर्मी के लोग थे, इसलिए छेड़खानी के स्थान पर मारपीट की एफआइआर की गई है। टीआइ नीलेश अवस्थी का कहना है कि मामले में आरोपित पक्ष पर एफआइआर कर ली गई है। महिला का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी बहुप्रसारित हो रहा है। इसमें वह मारपीट के बाद घाव दिखा रही है।

Related Articles

Back to top button