ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मनोरंजन

परिणीति ने शेयर की सगाई की अनदेखी फोटोज राघव संग गुरुद्वारे में बैठीं नजर आईं एक्ट्रेस

Parineeti-Raghav: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा कुछ समय पहले ही सगाई के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की है। इस दौरान की दोनों की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। अब हाल में परिणीति ने अपनी सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में परिणीति और राघव गुरुद्वारे में आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं।

शेयर की अनसीन फोटोज

परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज के साथ परिणीति ने अपने मंगेतर राघव चड्ढा को भी टैग किया है। फोटोज में देखा जा सकता है कि दोनों गुरुद्वारे में आशीर्वाद ले रहे हैं। साथ ही कपल अपने नए जीवन की नई शुरुआत करने से पहले बाबा का आशीर्वाद ले रहे हैं।

तस्वीरों में कपल के साथ परिवार के लोग भी नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने इसके साथ खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा ‘अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी का आशीर्वाद पाकर बहुत अच्छा लगा।’

परिणीति का खास कैप्शन

परिणीति ने आगे लिखा ‘हमारी सगाई में उनकी पवित्र उपस्थिति का मतलब हमारे लिए सब कुछ था।’ इन अनदेखी फोटोज को लोग सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं। इन पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया में कपल पर ढेर सारा प्यार लुटाया है।

अब तक राघव और परिणीति की फोटोज को कई सारे लाइक्स मिल चुके हैं। सगाई के बाद अब फैंस परिणीति और राघव की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हर कोई उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव इस साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button