ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

घड़ियालों के सुरक्षा तंत्र को तोड़ रहे खनन माफिया प्रतिबंधित क्षेत्र में कर रहे खनन

 छतरपुर। छतरपुर जिले की उर्मिल नदी केन घड़ियाल क्षेत्र से दबंग अवैध रूप से उत्खनन कर रहे हैं। रेत माफिया न केवल माइनिंग विभाग पर भारी है, ब​ल्कि वन विभाग का भी इनको डर नहीं है।

प्रतिबंधित एरिया के बाद भी खनन जारी हैं और जलीयजीवो को प्रभावित कर रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इस अवैध उत्खनन का विभागों को भी पता है, इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही हैं। यही हाल गौरिहार हरपालपुर और चंदला क्षेत्र का बना हुआ है। यहां भी अवैध उत्खनन जारी है। जबकि मुख्यमंत्री ​शिवराज सिंह चौहान इस विषय को लेकर अ​धिकारियों को निर्देश दे चुके हैं।

खजुराहो और लवकुश नगर रेंज में आता है क्षेत्र

पंचमनगर क्षेत्र के उर्मिल नदी, जो वन विभाग के खजुराहो और कुछ हिस्सा लवकुशनगर रेंज के अर्न्तगत आती है। यहां के केन घड़ियाल क्षेत्र में दबंग साठगांठ कर रेत निकालने का कार्य कर रहे हैं। सिमरा चौकी प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना देने पर जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती है तो आरोपित अपने वाहन लेकर भाग जाते हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है इस मामले की जानकारी है और टीम को भेज कर बनाए गए रास्ते को हटवाया गया है, लेकिन 400-500 मीटर दूर राजस्व सीमा में रास्ते दोबारा अन्य जगह से बना लिए। आगे मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button