ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

कई मुद्दों पर युवा वक्ताओं को तैयार कर रही भाजपा

इंदौर। आत्मनिर्भर भारत, स्टार्टअप इंडिया, सनातन संस्कृति, पेसा एक्ट, महिला सशक्तीकरण, समान नागरिक संहिता, तीन तलाक, धारा-370, लव जिहाद जैसे मुद्दे कहीं जाएंगे नहीं। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में ये भाजपा के प्रचार अभियान के हथियार बनने वाले हैं। इसके लिए कुछ युवा वक्ताओं का चयन कर उन्हें तैयार किया जा रहा है।

कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव और वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान नुक्कड़ सभाओं और अन्य आयोजनों में ये युवा इन्हीं मुद्दों पर भाषण देते नजर आएंगे। देव स्थानों और धार्मिक स्थलों पर सरकार की संकल्पना और विशेष निर्माण भी प्रचार-प्रसार का हिस्सा बनेंगे। इनमें उज्जैन का महाकाल महालोक, ओंकारेश्वर में शंकराचार्य की विशाल प्रतिमा, गुजरात में सरदार पटेल का स्टैचू आफ यूनिटी, इंदौर में प्रस्तावित अहिल्या लोक सहित कई अन्य निर्माण भी शामिल होंगे।

वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वालों का चयन

भाजपा के स्थानीय संगठन ने यह पहल की है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों और डिबेट क्लबों से ऐसे युवाओं का चयन किया है, जो वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं। इन युवाओं को टाक शो और टीवी डिबेट में भी भेजा जाएगा, किंतु इससे पहले इन युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिस मुद्दे पर जिस वक्ता की रुचि होगी, वे उसी का अध्ययन कर अपनी समझ को और बेहतर बनाएंगे। यह पार्टी की ओर से आया हुआ कार्यक्रम नहीं है, बल्कि स्थानीय स्तर की पहल है।

वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं की कराएंगे बैठक

आरएसएस कार्यकर्ता और अब भाजपा के नगर मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी इस पूरी योजना पर काम कर रहे हैं। वे बताते हैं कि हमने ऐसे युवाओं का ही चयन किया है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य शासन की नीतियों और योजनाओं को पसंद करते हैं। अभी बैठकें कर रहे हैं। बाद में पार्टी के वरिष्ठ नेता और जानकारों के साथ उनकी बैठक कराई जाएगी।

इन मुद्दों पर तैयारी, सबको बांटी जिम्मेदारी

  • तीन तलाक, लव जिहाद और कश्मीर से धारा-370 हटाने जैसे मुद्दों पर स्निग्धा मौर्य सरकार की नीतियों को जनमानस के बीच रखेंगी। जनसंघ से भाजपा की वर्तमान सरकार तक की यात्रा और राजनीतिक संघर्ष को रितेश तिवारी बखूबी बताएंगे।
  • सनातन धर्म पर अजय अग्निहोत्री का चयन किया गया है। पेसा एक्ट पर विनय यादव बात रखेंगे।
  • आत्मनिर्भर भारत योजना को लेकर वैभव जाधव तो जनजातीय समाज पर मौसम राजपूत मोर्चा संभालेंगे। शिक्षा नीति पर गौरव संचार डिबेट करेंगे ।
  • समान नागरिक संहिता पर शिवम तिवारी और आधारभूत संरचनाओं पर राजेंद्र शुक्ला का अध्ययन रहेगा। डा. भीमराव आंबेडकर के पंचतीर्थों पर चर्चा करके निखिल सोलंकी अनुसूचित जाति वर्ग को पार्टी की ओर आकर्षित करेंगे।

Related Articles

Back to top button