ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने युवक को मारी टक्कर घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती।

मुरैना के सबलगढ़ में बाइक से पेट्रोल डलवाने जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने सामने से मारी टक्कर दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक का पैर बाइक के पहिए में फंस गया। इससे युवक पैर कुचलने से वहीं पर गिर गया। इस दौरान ट्रेक्टर बाला ट्रैक्टर लेकर भाग गया। बाइक सवार नीरू केवट पुत्र कल्याण (25) निवासी रैमजापुरा को विक्की केवट ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।जहां से हालत गंभीर होने से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। बुधवार को शाम 4 बजे राम मंदिर से पेट्रोल पंप की तरफ नीरू केवट मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने जा रहा था। अचानक मार्केटिंग सोसाइटी एवं पेट्रोल पंप के मध्य सामने से आ रहे चाट वाले ट्रैक्टर ने कट मारते हुए टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार नीरू केवट पुत्र कल्याण(25) निवासी रैमजापुरा रहूंगांव का पैर टूटने से गिर गया। नीरू ने बताया कि सामने से चाट वाला ट्रैक्टर आ रहा था उसने टक्कर मार दी और मेरा दाहिना पैर बाइक के पहिए में कैसे फस गया व मैं कब गिर गया मुझे नहीं मालूम। मुझे हॉस्पिटल कौन लाया है। सिविल अस्पताल में 4:30 बजे लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉ. अरविंद धाकड़ ने जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया है। इसका पैर कुचल गया है। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन एकत्रित हो गए। साथ में इलाज कराने जिला चिकित्सालय गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button