ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
उत्तरप्रदेश

लोगों को रौंदते हुए दुकान में घुसी अनियंत्रित बोलेरो,1 की मौत, 3 घायल

मिर्जापुर | थाना क्षेत्र के ददरा बाजार में मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर मंगलवार की सुबह अनियंत्रित बोलेरो ने रेलवे कर्मचारी समेत तीन को टक्कर मारते हुए परचून के दुकान में जा घुसी। घायलों को उपचार के लिए राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद ले जाया गया। जहां रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। गंभीर अवस्था में घायल बोलेरो चालक को मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल दो राहगीरों का प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज कराया गया।प्रयागराज निवासी प्रयाग (52) लूसा रेलवे स्टेशन पर ट्राली मैन के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की सुबह नौ बजे लूसा से ड्यूटी के लिए कर्मा स्टेशन जा रहे थे। ददरा बाजार के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से आई अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दिया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।  बोलेरो ने वहां दो अन्य राहगीरों को धक्का मारते हुए दुकान के बाहर खड़ी तीन बाइकों को टक्कर मार परचून की दुकान में घुस गई।परचून दुकान मालिक राधेश्याम घर में थे। जिससे उनकी उनका जान बच गई। दोनों घायलों में बाबू (18) व सुनील (22) निवासी पतेरी को हल्की चोट आई। जो अपना इलाज प्राइवेट अस्पताल में करा कर ऑटो से घर चले गए। जबकि गंभीर रूप से घायल रेलवे कर्मचारी व चालक को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण का रेलवे कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। बोलेरो चालक बाबूराम (30) निवासी मगरदहा का गंभीर अवस्था में  प्राथमिक उपचार कर मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजगढ़ पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई। राजगढ़ थानाध्यक्ष राणा प्रताप ने बताया कि अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आकर रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई।

 

Related Articles

Back to top button