ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मणिपुर में फंसे मध्‍य प्रदेश के छात्र मंगलवार को विमान से लाए जाएंगे दिल्ली

भोपाल ।  मणिपुर में आरक्षण विवाद को लेकर भड़की हिंसा में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों को राज्य सरकार सुरक्षित निकालेगी। एलायंस एयर के विमान से मंगलवार को ढाई बजे इंफाल से छात्रों को गुवाहाटी होते हुए नई दिल्ली लाया जाएगा। यहां रात्रि विश्राम के बाद वे बुधवार को प्रदेश आएंगे। उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्रों से फोन पर बात कर उनका हाल जाना और भरोसा दिलाया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. राजेश राजोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मणिपुर में फंसे छात्रों सहित अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने की तैयारी हो गई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी मणिपुर के मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के संपर्क में हैं। वहां प्रदेश के 24 छात्रों के होने की सूचना है। मंगलवार दोपहर तक 24 छात्रों के अलावा कोई मध्य प्रदेश वापसी के लिए सरकार से संपर्क करता है तो उनके लिए भी व्यवस्था की जाएगी। एलायंस एयर के विमान में फिलहाल 50 सीटें मध्य प्रदेश के लिए आरक्षित की गई हैं। छात्रों को प्रदेश लाने का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।

Related Articles

Back to top button