ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

बालाघाट पहुंची वनाधिकार यात्रा, कांग्रेस नेता अनुभा मुंजारे ने कहा- एक जिले में दो-दो मंत्रियों की क्या जरूरत?

बालाघाट।  वनवासियों को वन अधिकार व अधिनियमों के तहत लाभ दिलाने के मकसद से कांग्रेस ने तीन संभागों जबलपुर, रीवा व शहडोल में वनाधिकार यात्रा निकाली है। पांच सितंबर को छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा शुरू की गई यह यात्रा गुरुवार को बालाघाट पहुंची। कांग्रेस जिला कार्यालय में कांग्रेस नेता व पदाधिकारियों ने वनाधिकार यात्रा की जानकारी दी। इसके बाद कालीपुतली चौक में जनसभा का आयोजन किया गया।

मंत्री गौरीशंकर बिसेन पर लगाए आरोप

समाजवादी पार्टी से कांग्रेस में आईं पूर्व नपाध्यक्ष अनुभा मुंजारे ने कहा कि जबलपुर संभाग में एक जिले (बालाघाट) से भाजपा को दो-दो विधायकों को मंत्री बनाने की क्या जरूरत पड़ गई। इससे ये पता चलता है कि भाजपा कांग्रेस से कितनी डरी हुई है। अनुभा ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए नर्मदा घाटी विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि 2013 के चुनाव में मैंने 70 हजार से ज्यादा मत प्राप्त किए थे। मैं समाजवादी पार्टी से 312 मतों से जीत गई थी, लेकिन गौरीशंकर बिसेन फर्जी मतगणना कराकर, हेराफेरी करके विधायक बन गए। दोपहर में मेरी जीत की घोषणा होती है। कुछ देर बाद मेरा परिणाम रोक दिया गया। रात को मुझे ढाई हजार वोट से पराजित घोषित कर दिया गया।

भाजपा वनाधिकारों को तोड़-मरोड़ रही

सेवानिवृत्त सीसीएफ और वन व पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एसपीएस तिवारी ने बताया कि कांग्रेस की वनाधिकार यात्रा तीन संभागों के 15 जिलों से होकर गुजरेगी। इसमें जबलपुर, रीवा, शहडोल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, नरसिंहपुर, सीधी आदि जिले हैं। गुरुवार को ये यात्रा बालाघाट मुख्यालय से बैहर की ओर बढ़ी, जो शुक्रवार को मंडला पहुंचेगी।

तिवारी ने बताया कि यह यात्रा वनवासियों के अधिकारों की लड़ाई है। भाजपा वन अधिकारों व अधिनियमों को तोड़-मरोड़ रही है। ग्रामीणों, वन समितियों को अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। कांग्रेस की सरकार बनने पर ये सभी अधिकार कांग्रेस दिलाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक मधु भगत, कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजा सोनी, नगर अध्यक्ष श्याम पंजवानी, वृक्ष मित्र रविंद्र सिंह कुशवाह, यात्रा संयोजक अधि. आसिफ इकबाल खान सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button