ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
विदेश

इस्राइल ने गाजा पट्टी पर हवाई हमलों में उग्रवादी संगठन इस्लामिक जिहाद के तीन कमांडरों को मार गिराया

फलस्तीन के इस संगठन के मुताबिक, इस्राइली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के हमलों में संगठन के कमांडरों के साथ उनके परिवारवाले भी मारे गए। रिपोर्ट्स की मानें तो इन एयरस्ट्राइक में कुल नौ लोगों की जान गई है।संगठन ने बताया कि आईडीएफ ने जिन लोगों को निशाना बनाया, उनमें अल-कुद्स ब्रिगेड की सैन्य परिषद के सचिव कमांडर जिहाद शकेर अल-गनम शामिल थे। इसके अलावा अल कुद्स ब्रिगेड के उत्तरी क्षेत्र के कमांडर खलिल सलाह अल-बहतिनी और वेस्ट बैंक में अल कुद्स ब्रिगेड की सैन्य विंग के प्रमुख तारिक मोहम्मद एजलदीन शामिल हैं। इस्लामिक जिहाद संगठन ने कहा कि इन हमलों ने सिर्फ उसकी इच्छाशक्ति को मजबूत किया है और वह इस्राइल के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।

इस्राइल ने हमलों को लेकर कहा कि यह इस्लामिक जिहाद संगठन की ओर से दिखाई जा रही आक्रामकता का जवाब था। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी कर कहा कि इसी संगठन ने दो मई को दक्षिण इस्राइल में 102 रॉकेट दागे थे। बताया गया है कि बहतिनी फल्स्तीन इस्लामिक जिहाद का वरिष्ठ कमांडर था और इस्राइल की तरफ रॉकेट दागने वाले गुट का नेतृत्व कर रहा था। वहीं, एजलदीन इस्राइली धरती के खिलाफ इस संगठन को फंड्स दिलवाने में अहम भूमिका निभा रहा था। घनेम भी इस संगठन की ब्रिगेड का नेतृत्व कर रहा था और इस्लामिक जिहाद से हमास को पैसे और हथियारों की सप्लाई में अहम भूमिका निभा रहा था।

 

Related Articles

Back to top button