ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इंदौर में कोरोना संक्रमित की संख्या तीस तक पहुंची

इंदौर | मौसम में बदलाव के साथ ही इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। अब तक शहर में कुल 30 लोग कोरोना संक्रमित है,जबकि चार माह पहले कई बार शहर में कोरोना मरीजों की शून्य स्थिति में है। अब हर दिन इक्का-दुक्का मरीज संक्रमित पाए जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग ने 93 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे थे, उनमें से 5 लोग संक्रमित निकले है। कोराना के बढ़ते मामलों के बाद अब डाक्टर ओपीडी में मास्क और सैनेटाइजर का उपयोग करते नजर आने लगे है।

शहर में सर्दी-बुखार के मरीज ज्यादा है। जो लोग निमोनियां, फेफड़ों में दर्द की शिकायत लेकर अस्पतालों में आ रहे है, उनके सेंपल स्वास्थ्य विभाग ले रहा है। कोरोना के नए वैरिएंट का पता लगाने के लिए कुछ सेंपल भोपाल भी भेजे जा रहे है, हालांकि वहां से रिपोर्ट देरी से आ रही है, हालांकि अभी कोरोना के ऐसे संक्रमित नहीं आ रहे है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़े। वे घर पर ही ठीक हो रहे है। कोरोना बुलेटिन के अनुसार अब तक शहर में दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है,जबकि 1470 मौतें कोरोना के कारण हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ बीएल सैत्या का कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। फिलहाल 30 से ज्यादा लोग संक्रमित है,लेकिन खतरे जैसी कोई बात नहीं है। सभी मरीज जल्दी ठीक हो रहे है। ज्यादातर संक्रमित ए सिम्टोमेटिक है। संक्रमण न फैले, इसके लिए भीड़ भरे इलाकों में मास्क पहने और सोश्यल डिस्टेंस का पालन भी करें।

 

Related Articles

Back to top button