ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
राजस्थान

नागौर में मिला लिथियम का सबसे बड़ा भंडार, देश की 80 फीसदी जरूरत होगी पूरी

राजस्थान में मारवाड़ के बाड़मेर में मिले तेल और गैस के विशाल भंडारों के बाद अब राजस्थान के नागौर ने भारत की कीर्ति दुनियाभर में बढ़ाई है। नागौर के डेगाना में लिथियम का महाभंडार खोजा गया है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण संस्थान ने दावा किया है कि लिथियम का यह नया भंडार जम्मू-कश्मीर में मिले भंडार से भी बड़ा है। इससे देश में लिथियम की कुल मांग का 80 फ़ीसदी तक पूरा किया जा सकता है।

राजस्थान में लिथियम के नए भंडार खोजे जाने से देश की इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल (EV), मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक उपकरण इंडस्ट्री में खुशी का माहौल है। क्योंकि देश में लिथियम के प्रोडक्शन से इलेक्ट्रिक बस, कार, स्कूटर, बाइक, मोपेड और ई-रिक्शा की बैटरी के लिए जरूरी लिथियम स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो जाएगा। इसके अलावा मोबाइल, ई-पैड, ई-पॉड, इनवर्टर, टॉर्च, रेडियो, बैटरी बल्ब, इलेक्ट्रिक लालटेन, मेडिकल डिवाइसेस और लिथियम आयन बैटरी से चलने वाले उपकरणों में भी इसका इस्तेमाल होगा, जिससे इनकी कीमतों में काफी गिरावट आने की संभावना बन गई है।

डेगाना और उसके आसपास के इलाके में रेनवाट की पहाड़ी में लिथियम भंडार पाए गए हैं। यहां से कभी टंगस्टन खनिज की सप्लाई देश में की जाती थी। ब्रिटिश शासन काल के दौरान अंग्रेजों ने 1914 में रेनवाट की पहाड़ी पर टंगस्टन की खोज की थी। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना की युद्ध सामग्री बनाने में टंगस्टन का इस्तेमाल किया गया था। राजस्थान से पहले भी देश में लिथियम जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में खोजा जा चुका है। छत्तीसगढ़ में इसकी माइनिंग की तैयारी भी की जा रही है। लेकिन राजस्थान में मिला भंडार सबसे बड़ा बताया जा रहा है और यह देश की 80 फीसदी तक डिमांड पूरी कर सकता है।

 

Related Articles

Back to top button