ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

टेक्सास में कार की चपेट में आने से सात लोगों की मौत, छह गंभीर

अमेरिका के टेक्सास राज्य में प्रवासियों के लिए बनाए गए आश्रय स्थल केa पास एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक बस स्टॉप पर एक कार की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना मैक्सिकन सीमा के पास ब्राउन्सविले शहर में स्थानीय समयानुसार रविवार शाम को लगभग 08:30 बजे हुई।पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि यह घटना जानबूझकर की गई प्रतीत होती है। चालक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों में से अधिकांश वेनेज़ुएला के पुरुष थे।

पुलिस अधीक्षक माल्डोनाडो ने बताया कि हमने सीसीटीवी वीडियो में देखा कि एक एसयूवी रेंज रोवर तेजी सामने से आ रही है और लोगों को रौंदते हुए चली गई। ब्राउन्सविले पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट मार्टिन सैंडोवल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ड्राइवर को भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और उसका ड्रग और अल्कोहल परीक्षण चल रहा था। लेफ्टिनेंट सैंडोवल ने कहा कि मृतकों में प्रवासी भी शामिल थे।अमेरिकी सीमा सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में ब्राउन्सविले शहर में अवैध प्रवासी आगमन में तेजी से वृद्धि देखी गई है। माल्डोनाडो ने एपी द्वारा उद्धृत स्थानीय मीडिया को बताया कि पिछले दो महीनों में ओजानम केंद्र, एक रात आश्रय जो 250 लोगों को रख सकता है, एक दिन में 380 लोगों को संभाल रहा है।

 

Related Articles

Back to top button