ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन, गांधीग्राम घासेड़ा पहुंचेंगे राहुल गांधी

यात्रा के पहले दिन सैनिकों के मिलने के बाद आज राहुल हरियाणा के किसानों से मुलाकात करेंगे। जहां कल केंद्र सरकार ने कोरोना का खतरा देखते हुए यात्रा रोकने की अपील की थी लेकिन राहुल गांधी ने देर रात की सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इशारों में साफ किया कि उनकी यात्रा नहीं रुकेगी

बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के पहले दिन बुधवार को हरियाणा में प्रवेश करने पर कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि आज लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है, एक जो कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाती है, जबकि ‘दूसरी अन्य लोगों, किसानों और मजदूरों की आवाज उठाती है। यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंची है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी के प्रदेश प्रमुख उदय भान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा का राज्य में स्वागत किया था।

यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि मैं भारत जोड़ो यात्रा के जरिए नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोल रहा हूं। जब ये लोग देश में जाकर नफरत फैलाते हैं, तब हमारी विचारधारा वाले लोग बाहर निकलकर प्यार व स्नेह बांटते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई नई लड़ाई नहीं है, यह मत सोचिए कि यह लड़ाई आज की है या 21वीं सदी की है। यह लड़ाई हजारों साल पुरानी है। एक विचारधारा जो कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाती है, जबकि दूसरी लोगों, किसानों, गरीबों और मजदूरों की आवाज उठाती है।

Related Articles

Back to top button