ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की नृशंस हत्या, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन ।

जबलपुर स्थित पौड़ी राजघाट कटंगी अपने मामा के घर पहुंचे युवक कृष्णकांत उर्फ राजा ठाकुर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद लाश को नदी के किनारे फेंक दिया गया, आज सुबह जब लोगों ने युवक की लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी. घटना से गुस्साए परिजनों ने शव को रखकर धरना व प्रदर्शन शुरु कर दिया. परिजनों ने आरोप लगाया है कि कृष्णकांत की हत्या युवती के भाई व पिता ने की है. हालांकि पुलिस ने इन दोनों को ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है. बताया गया है कि भैरवघाट बेलखेड़ा निवासी कृष्णकांत उर्फ राजा पिता जगन्नाथ ठाकुर उम्र 22 वर्ष की प्रेमिका पौड़ी राजघाट कटंगी में रहती है, वहीं पर राजा की नानी व मामा भी रहते है. कृष्णकांत शनिवार को अपनी नानी के घर पहुंचा, जहां पर उसे प्रेमिका के पिता व भाई ने देख लिया. जब वह नानी व मामा से मिलकर अपने घर जाने के लिए निकला, इस दौरान युवती के पिता व भाई ने मिलकर राजा पर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों ने राजा की लाश को नदी किनारे ले जाकर फेंक दिया. आज सुबह कुछ लोगों ने राजा की खून से लथपथ हालत में लाश देखी तो सनसनी फैल गई. देखते ही देखते गांव के कई लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पाटन के शासकी अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरु कर दी. राजा की हत्या की खबर मिलते ही परिजन, रिश्तेदारों सहित अन्य लोग भी पहुंच गए, जिन्होने पुलिस पर देर से कार्यवाही करने का आरोप लगाया. इसके बाद शव को पाटन मुख्य मार्ग पर रखकर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया. प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने आरोप लगाया है कि राजा की हत्या युवती के पिता व भाई सहित अन्य लोगों ने मिलकर की है, वे आरोपियों का घर गिराने की बात कह रहे थे. उनका कहना था कि जब तक आरोपियों के घर को जमींदोज नही किया जाता है तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेगें. धरना व प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने परिजनों से चर्चा करते हुए शांत कराया, इसके बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए. वहीं पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है. शव रखकर धरना व प्रदर्शन किए जाने से इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे. दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button