ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

फलदान उत्सव में हर्ष फायर साले की शादी में शामिल होने आया जीजा गोली लगने से घायल।

भिंड के सुरपुरा थाना क्षेत्र में फलदान उत्सव के दौरान हर्ष फायर की जाने की घटना सामने आई। इस घटना में साले की शादी में शामिल होने आए जीजा की गोली लगी। घायल जीजा को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। सुरपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रौन थाना क्षेत्र के मढ़ी जैतपुरा गांव का रहने वाले प्रभात सिंह पुत्र अशोक सिंह राजावत ससुराल में साले शिवम सिंह भदोरिया निवासी बगिया का पुरा कोषण में शामिल होने के लिए आया हुआ था। फलदान उत्सव के दौरान हर्ष फायर किया गया। प्रभात के पीछे से गोलियां कर उसके पैर की पिंडली में जा लगी। गोली लगने की घटना के बाद फलदान उत्सव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल प्रभात को स्थानीय लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान वीडियोग्राफी के फुटेज भी खंगाले। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button