ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव बनकर ठगी करने वाला झारखंड से गिरफ्तार

भरतपुर की साइबर पुलिस ने कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव बनकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को लिंक भेजकर उसे खोलने के लिए कहते हैं, लिंक को खोलने के बाद आरोपी लोगों के अकाउंट से सारे पैसे उड़ा देते हैं। ऐसे आरोपी को झारखंड से भरतपुर पुलिस गिरफ्तार करके लाई है।साइबर थाना पुलिस ने टेक्निकल एक्सपर्टाइज और सूचना तंत्र का उपयोग करते हुए ठगों का पता लगाया और झारखंड के जामताड़ा से विशाल कुमार नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिससे पता लगाया जा सके कि ठग ने अभी तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

भरतपुर शहर के सेवर थाना अंतर्गत गांधीनगर निवासी गौरी शंकर ने छह फरवरी को गूगल-पे के कस्टमर केयर को फोन किया और अपनी समस्या का समाधान करने के लिए कहा, लेकिन वह कॉल कस्टमर केयर के पास न लगकर ठगों के पास लगा। जिसके बाद ठगों ने गौरीशंकर को एक लिंक भेजा और उसे खोलने के लिए कहा, जैसे ही गौरीशंकर ने लिंक पर क्लिक किया, तो उसके अकाउंट से ठगों ने 99 हजार 898 रुपये निकाल लिए। दूसरे दिन ठगों ने 45 हजार 941 रुपये फिर निकाल लिए, जिसके बाद गौरीशंकर ने शहर में स्थित साइबर थाने में इस ठगी की शिकायत की।

 

Related Articles

Back to top button