ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

रोहित शेट्टी के स्टंट शो का हिस्सा बनने से पहले अर्चना गौतम ने बताया इन चीजों से लगता है डर….

‘बिग बाॅस 16’ कंटेस्टेंट अर्चना गौतम शो में अपने डायलॉग की वजह से काफी सुर्खियों में रही हैं। शो खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट लगातार खबरों में छाए हुए हैं।

अर्चना ने भेल ही बिग बाॅस की ट्रॉफी न जीती हो, लेकिन दर्शकों का दिल उन्होंने जरूर जीता है। बिग बाॅस के बाद अब अर्चना रोहित शेट्रटी के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 13 में खतरों से खेलती नजर आएंगीं। इस शो में जाने से पहले अर्चना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बता रही हैं कि उन्हें किन चीजों से सबसे ज्यादा डर लगता है।

इन चीजों से डरती हैं अर्चना गौतम

अर्चना गौतम का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को विरल भयानी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में पैपराजी अर्चना से पूछते हैं कि उन्हें किन चीजों से डर लगता है? इस पर अर्चना कहती हैं, ‘उन्हें छिपकली और ठंडा पानी से डर लगता है।’ इस पर पैपराजी कहते हैं, ‘अपने डर को कम करने के लिए क्या कर रही हैं।’ इस पर अर्चना कहती हैं, ‘कुछ भी नहीं कर रही हूं। अब छिपकली के साथ प्रैक्टिस नहीं कर सकती, लेकिन अब मुझे लगता है कि मुझे डर पर ही काबू पाना पड़ेगा सबसे पहले।’

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

अर्चना गौतम अपने काम करे साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर कर उन्हें सरप्राइज देती हैं। फैंस भी अर्चना के लेटेस्ट पोस्ट को खूब पसंद करते हैं। बिग बाॅस के बाद अर्चना का लुक काफी चेंज हुआ है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन फैंस के बीच काफी चर्चा में बना हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button