ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश में फिल्म द केरल स्टोरी टैक्स फ्री,

भोपाल. मध्यप्रदेश में फिल्म द केरल स्टोरी को टैक्स फ्री कर दिया गया है. इसका ऐलान सीएम शिवराजसिंह चौहान ने एक ट्वीट कर किया है. फिल्म द केरल स्टोरी केरल की महिलाओं के गु्रप के बारे में बनी है जो इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक व सीरिया (आईएसआईएस) में शामिल हो जाता है. फिल्म के रिलीज होने से पहले इसमे 14 कट लगाने को कहा गया था. 2 मिनट 45 सेकेंड के ट्रेलर में दिखा गया किस तरह से कालेज जाने वाली तीन लड़कियां एक आंतकी संगठन से जुड़ जाती है. फिल्म को लेकर सीएम शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि द केरल स्टोरी लव जिहाद, धर्मातरण व आंतकवाद की साजिश को उजागर करती है, उसके घिनौने चेहरे को सामने लाती है. भावुकता में जो बेटियां लव जिहाद के जाल में उलझ जाती हैं, उनकी बर्बादी कैसे होती है यह फिल्म उजागर करती है. आंतकवाद के डिजाइन को भी यह फिल्म प्रदर्शित कर रही है. गौरतलब है कि द काश्मीर फाइल को भी टैक्स फ्री किया गया था, तब सीएम शिवराजसिंह चौहान ने लोगों से फिल्म देखने की अपील की थी. श्री चौहान ने उस वक्त ट्वीट किया था कि फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी हिंदुओं के दर्द, पीड़ा, संघर्ष, पलायन व आघात की दिल दहला देने की कहानी बताई गई है. काश्मीर फाइल फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोग देखें इसलिए टैक्स फ्री किया गया था. इसी तरह द केरल स्टोरी फिल्म के टीजर में दावा किया गया है कि केरल में करीब 32 हजार से ज्यादा लड़कियां गायब हुई है, टे्रलर में भी हजारों लड़कियों के धर्म परिवर्तन के बाद (आईएसआईएस) ज्वाइन करने की बात कही गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button