ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

क्टर-63 कोतवाली पुलिस ने काल सेंटर संचालित कर नौकरी डाट काम के माध्यम से भिन्न-भिन्न कंपनियों में फर्जी नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

कब्जे से बड़ी संख्या में नकदी और सामान बरामद हुआ है। आरोपित गिरोह बनाकर लोगों को ठगने का काम करते थे। इस गिरोह ने कुछ माह पहले किराये पर काल सेंटर खोलकर सैकड़ों लोगों से लाख रुपये की ठगी की है।

यह लोग पहले बेरोजगार लोगों का डाटा निकालते थे फिर फोन कर नौकरी का झांसा देते थे। डाक्यूमेंटेशन पूरा करने और प्रोसेसिंग फीस के रूप में हजारों रुपये लेते थे। इसके बाद फोन स्विच आफ कर लेते थे। आरोपित के कब्जे से लैपटाप, मोबाइल, सिम कार्ड, कार एवं संबंधित कागजातों की फोटो कापी, विभिन्न बैक एकाउंट स्टेटमेंट, आफर लेटर , फर्जी दस्तावेज मिले है।

इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इनके द्वारा जिन लोगों को ठगा गया है उनसे संपर्क किया जा रहा है। यही नहीं साइबर सेल के जरिए पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन लोगों को डाटा कहां से मिला है।

 

Related Articles

Back to top button