ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
राजस्थान

तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, 90 लाख के हाथी दांत किये बरामद

अजमेर | झुंझुनू जिले में पहली बार हाथी दांत की तस्करी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जिले के पिलानी कस्बे से हाथी दांत की तस्करी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हाथी दांत भी बरामद किए हैं। आरोपियों के कब्जे से एक बिना नंबर की कार भी जब्त की गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें वाइल्डलाइफ कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली से सूचना मिली थी कि पिलानी कस्बे के पास हाथी दांत की तस्करों की एक बड़ी डील होने वाली है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हाथी दांत के साथ गिरफ्तार कर लिया।पिलानी पुलिस और डीएसपी की संयुक्त कार्रवाई में बरामद हाथी दांत की मार्केट में कीमत 80 से 90 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं, पुलिस अब गिरफ्त में आए हुए तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है।

 

Related Articles

Back to top button