ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
छत्तीसगढ़

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला

भिला: वह पिस्टल जो चोरी हुई है।भिलाई तीन थाना अंतर्गत बजरंगपारा निवासी मनोज कुमार पाण्डेय (40 साल) ने लाइसेंसी पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। मनोज आईटीबीपी के जवान हैं। भिलाई तीन पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।मनोज ने बताया कि वो आईटीबीपी खरोरा में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। उसके पास उसकी निजी लाइसेंसी पिस्टल मैगजीन 7.62 एमएम 0.32 इंच बोर पिस्टल 06 जिंदा कारतूस किसी ने चोरी कर लिया है। चोरी हुई पिस्टल और कारतूस की कीमत 88 हजार 623 रुपए आंकी गई है। मनोज ने आशंका जताई है कि अज्ञात व्यक्ति किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नियत से भी चोरी कर सकता है। उसने पुलिस से जल्द से जल्द पिस्टल चोरी करने वाले का पता लगाने की मांग की है।बाथरूम से लौटा तो गायब थी पिस्टलमनोज ने बताया कि उसका घर भिलाई-3 में थाने से लगभग 200 मीटर की दूरी पर फोरलेन के किनारे बजरंग पारा में है। बुधवार की सुबह मनोज कुमार पाण्डेय पिस्टल, मैगजीन और कारतूस को घर में कुलर के ऊपर रख कर बाथरूम गया था। बाथरूम से लौटा तो देखा कि पिस्ट्ल और कारतूस वहां नहीं है। काफी पता किया और खोजा, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद वह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button