ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मनोरंजन

‘फाइटर’ हिट कराएगा ‘गदर 2’-‘पठान’ वाला ये फॉर्मूला, ट्रेलर की ये 5 बातें इसे साल की सबसे बड़ी पिक्चर बनाने की कुव्वत रखती हैं

Hrithik Roshan और Deepika Padukone की Fighter का

1. एरियल ऐक्शन

पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर एक्शन फिल्मों ने गर्दा उड़ाया है. इस फिल्म को एरियल एक्शन फिल्म कहकर प्रमोट भी किया गया है. ट्रेलर से ये बात जाहिर भी हो गई. हवा में उड़ते हुए फाइटर जेट्स इस बात की गवाही दे रहे हैं कि फिल्म थिएटर में आग लगाने वाली है.

2. पुलवामा-बालाकोट एयरस्ट्राइक

फिल्म की कहानी बालाकोट एयरस्ट्राइक से प्रेरित लग रही है. ट्रेलर में जैसा दिख रहा है, उसके अनुसार पुलवामा हमले के बाद की एयरस्ट्राइक को फिल्म का आधार बनाया गया है. यानी फिल्म में देशभक्ति की डोज और पाकिस्तान कनेक्शन होने वाला है. इंडियन ऑडियंस बीते दौर में इसे खूब पसंद करती रही है. ‘पठान’, ‘गदर 2’ और ‘टाइगर 3’ समेत सभी फिल्मों में पाकिस्तान कनेक्शन था. ये तीनों फिल्मों ने दबाकर पैसे खींचे.

ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसे ‘पठान’ वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बनाया है. ये फिल्म भी ‘पठान’ वाली ही डेट 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. ट्रेलर देखकर लग रहा है कि फिल्म अपनी ऑडियंस को भरपूर एंटरटेन करेगी.

3. ऋतिक-दीपिका का साथ

ऋतिक और दीपिका पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. ऋतिक का ट्रैक रिकॉर्ड तो अच्छा है ही, दीपिका की पिछली दोनों फिल्में ‘जवान’ और ‘पठान’ ने भी बॉक्स ऑफिस लूट लिया था. यहां भी ऐसा हो सकता है. एक ये टोटका भी काम आ सकता है कि ‘पठान’ को भी 25 जनवरी को रिलीज किया गया था और ‘फाइटर’ भी इसी तारीख को रिलीज हो रही है.

4. देशभक्ति से लबरेज खून में उबाल लाने वाले संवाद

जैसा कि देशभक्ति में ओतप्रोत फिल्मों के साथ होता है, ‘फाइटर’ के साथ भी ठीक वैसा ही है. इसके संवाद ऐसे हैं कि भारतीयों के खून में उबाल आ जाएगा. ‘पठान’ और ‘गदर 2’ के डायलॉग भी ऐसे ही थे. ट्रेलर में ही इतने सारे खून का दौड़ान बढ़ाने वाले संवाद हैं, तो पिक्चर में तो ना जाने कितने होंगे. एक उदाहरण ये रहा- ‘POK का मतलब है पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर, तुमने ऑक्युपाय किया है मालिक हम हैं’

5. सिद्धार्थ आनंद टच

सिद्धार्थ आनंद को पता है कि कमर्शियल फिल्मों में इंडियन ऑडियंस क्या देखना चाहती है. उन्होनें ‘वॉर’ और ‘पठान’ में ऐसा कंटेन्ट परोसकर दिखाया भी. ‘फाइटर’ के ट्रेलर में भी ‘पठान’ का टच नज़र आ रहा है. कुछ-कुछ उस स्तर का एक्शन फिल्म में देखने को मिलेगा, ट्रेलर ऐसा वादा करता है.

Related Articles

Back to top button