ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
छत्तीसगढ़

 कुसमुंडा खदान में 20 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ : कोरबा में एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में लगातार एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। बताया जा रहा है की कुसमुंडा खदान में समानता कंपनी के बनाये गए बैकर में ऊंचाई पर चढ़कर पेंटिंग का कार्य कर रहे ठेका मजदूर की गिरने से मौत हो गई। मृतक महावीर सिंह कंवर चुनचुनी बस्ती का रहने वाला है।

मृतक महावीर कुसमुंडा खदान में बन रहे समानता कंपनी के निर्माणाधीन बैकर में पेंटिंग का काम करने लगभग 20 फिट ऊँचाई पर चढ़ा हुआ था। इस दौरान असंतुलित होकर नीचे जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने की आवाज आने पर आसपास लोग मौके पर पहुंचे तो उसकी सांस चल रही थी। आनन-फानन में उसे तत्काल कोरबा अस्पताल के लिए रवाना किया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक ने कार्य के दौरान सेफ्टी बेल्ट पहना हुआ था फिर भी वह कैसे गिर गया यह जांच का विषय है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है

Related Articles

Back to top button