ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

मेरठ में मुख्यमंत्री योगी की जनसभा आज, सुरक्षा व्यवस्था के रहेंगे कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार यानि आज मेरठ में जिमखाना मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। एक ही दिन में मुख्यमंत्री चार जिलों में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा में 10 हजार कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले हापुड़ में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा जिमखाना मैदान जाएंगे। उनकी जनसभा साढ़े बजे प्रस्तावित रखी गई है। मेरठ में सभा के बाद वे बुलंदशहर में जनसभा करेंगे। यहां के बाद शाम को चार बजे गाजियाबाद में जनसभा होगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को दिनभर तैयारी चलती रहीं।

जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री की जनसभा में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए चार जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है। महिला उद्यान बच्चा पार्क में वीआईपी, सासंद-विधायक के वाहनों की पार्किंग बनाई गई है। पीएल शर्मा स्मारक में चार पहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी। इसके अलावा जीआईसी में बस और चार पहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी। चौथी पार्किंग होप अस्पताल के सामने त्यागी हॉस्टल में बनाई गई है, यहां पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी।

 

Related Articles

Back to top button