ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मंदसौर पुलिस की अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही, 20 करोड़ की ब्राउन शुगर पकड़ी। 4 पैकेट में ट्रक में ले जाई जा रही थी ब्राउन शुगर।

मंदसौर।नार्थ ईस्ट इंडिया से देश के कई हिस्सों में सप्लाई किए जाने वाले अवैध मादक पदार्थ के मामले में अंतरराष्ट्रीय तस्करों ने अब प्रदेश के मालवा इलाके को मेन रूट बना लिया है. शामगढ़ थाना पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में मंगलवार रात के वक्त इलाके से गुजर रहे एक ट्रक से 20 किलो अवैध हैरोइन जब्त की है. इस बड़ी खेप की सप्लाई के मामले में पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर जिले के तस्कर कालू सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ऑपरेशन में बरामद हुए मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है. कई बड़े तस्कर शामिल मुखबिर की टिप पर शामगढ़ थाना पुलिस ने आधी रात के वक्त मेलखेड़ा इलाके से गुजर रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली. इसी दौरान ट्रक में खुफिया तरीके से बनाए गए एक बॉक्स से प्लास्टिक के 4 पैकेट में भरी 20 किलो 320 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है. इस मामले में ट्रक ड्राइवर कालू सिंह भाटी ने पूछताछ के दौरान बंटी माली निवासी जोधपुर के अलावा रफ्तार खान और महावीर सिंह निवासी छोटी सादड़ी के तस्करों के शामिल होने का खुलासा किया है. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी इस अवैध मादक पदार्थ को मणिपुर के इंफॉल से राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी तहसील के तस्करों को डिलीवरी देने वाला था.प्रदेश का सबसे बड़ा मामला: प्रदेश में हेरोइन की इतनी बड़ी खेप बरामद होने का यह अब तक का सबसे बड़ा मामला बताया जा रहा है. इस माल की जब्ती के बाद पुलिस अधिकारी इस गैंग से जुड़े तस्करी के तमाम तारों की तहकीकात कर रही है. बता दें कि नार्थ ईस्ट इंडिया से राजस्थान और गुजरात को सप्लाई किए जाने वाले मादक पदार्थ की बड़ी खेप के खुलासे का पुलिस ने एक महीने में ही यह दूसरा मामला उजागर किया है. माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय तस्कर इस इलाके को अब मेन ट्रैक के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं ऐसे में पुलिस और नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी ज्यादा सतर्क नजर आ रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button