ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
लाइफ स्टाइल

समर वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं ये नेशनल पार्क

हमारे देश में एक से बढ़कर एक घूमने वाली जगह हैं। गर्मियों के मौसम में लोग ठंडी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां पहाड़, समुद्र या पार्क में सुकून के पल बिता सकें और सुहाने मौसम का आनंद उठा सकते हैं।

कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान, कर्नाटक

गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए कुद्रेमुख राष्ट्रीय पार्क जरूर जाएं। यह कर्नाटक में स्थित है। इस पार्क में आपको कई तरह की प्रजातियां देखने को मिलेंगी। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो आपके लिए यह परफेक्ट जगह साबित हो सकता है। आप यहां ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

नोकरेक नेशनल पार्क, मेघालय

नोकरेक नेशनल पार्क अपनी अनूठी विशेषताओं के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां हरे-भरे उंचे पेड़ों के बीच रेड पांडा का भी घर है। इस पार्क में जंगली बिल्लीयों के नजारे भी आपको हैरान कर देंगे। यहां घूमने का प्लान मई से अक्टुबर के महीनों में बनाएं।

कंचनजंगा राष्ट्रीय पार्क, सिक्किम

यह पार्क अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की पहचान के लिए जाना जाता है। इसे 2016 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया। हर साल यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यह पार्क सिक्किम राज्य में स्थित है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल और मई के महीनों के बीच है।

नागरहोल टाइगर रिजर्व, कर्नाटक

इस पार्क को राजीव गांधी नेशनल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यह पार्क देश के सबसे मशहूर पार्कों में से एक है। अगर आप कनार्टक घूमने जाएं, तो इस पार्क को देखना न भूलें। यहां की हरियाली आपका मन मोह लेगी।

 

Related Articles

Back to top button