ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

शहर में फ्रीडम रन का किया आयोजन, बच्चों के साथ अधिकारियों ने उठाया कचरा

आगर मालवा: 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला आगर और नगर पालिका परिषद आगर ने फिट इंडिया शुभारंभ अवसर पर शहर में फ्रीडम रन का आयोजन किया। यह दौड़ विजय स्तंभ चौराहा से स्टेडियम खेल परिसर तक हुई। इस आयोजन में बच्चों के साथ अधिकारी शहर में कचरा उठाते देखे गए।प्लाग रन को मुख्य अतिथि रवि कुमार अपर कलेक्टर ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनकी सेहत और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था, जिससे लोगों में अपनी सेहत को लेकर अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। जानकारी जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी शक्ति राउत ने दी।कार्यक्रम में यह लोग हुए शामिलकार्यक्रम के अवसर पर डीएस रणदा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आगर, नवल सिंह सिसोदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आगर, शक्ति राऊत जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, पवन कुमार मुख्य नगरपालिका अधिकारी, सुरेंद्र महापात्रा क्रीड़ा प्रभारी स्कूल शिक्षा विभाग, पवन उचाडिया जिला खेल प्रशिक्षक, रेम सिंह चौहान, कुंदन पटेल, बसंत डूलगज सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button