ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

ग्वालियर से इटावा के बीच 7 मई से शुरू होगी पहली EMU ट्रेन।

ग्वालियर से इटावा के लिए रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब ग्वालियर से इटावा के लिए पहली मेमो ट्रेन चलाई जा रही है. जो 4 घंटे में ग्वालियर से इटावा तक का सफर तय करेगी. ग्वालियर से इटावा के बीच चलाई जा रही मेन लाइन इलेक्ट्रिक मल्टी यूनिट ट्रेन आगामी 7 मई से शुरू की जाएगी. उत्तर-मध्य रेलवे (एनसीआर) के सीपीआरओ हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि झांसी मंडल ने ग्वालियर से इटावा के लिए मेमो ट्रेन चलाने का निर्णय किया है. जिसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 01891 की शुरुआत ग्वालियर से इटावा के लिए 7 मई से की जाएगी. यह होगी समय सारिणी यह ट्रेन शाम के समय 5.30 ग्वालियर से इटावा के लिए रवाना होगी. जो रात 9.30 बजे इटावा पहुंचेगी. वहीं इटावा से ग्वालियर के लिए ट्रेन नंबर 01892 सुबह 7.10 पर चलेगी, जो कि ग्वालियर 11.30 बजे पहुंच जाएगी. उन्होंने बताया कि इस ट्रेन का शेड्यूल एनसीआर ने जारी कर दिया है. इन स्टेशनों पर रहेगा ट्रेन का हाल्ट ग्वालियर से इटावा के लिए चलाई जा रही मेमो ट्रेन इस रूट पर पडऩे वाले 16 स्टॉपेज पर रुकेगी. ट्रेन बिरलानगर, भदरौली, शनिचरा, रिठौरा कला, मालनपुर, नौनेरा, रावतपुरा, गोहद, सोंध, सोनी, अशोखर, भिंड, उदी मोड़ होते हुए इटावा पहुंचेगी. यात्रियों को होगी सुविधा ग्वालियर से इटावा के लिए चलाई जा रही मेमो ट्रेन का लाभ आम यात्रियों को तो होगा ही. इसके अलावा इसका सर्वाधिक लाभ व्यापारी, छात्र, नौकरीपेशा को होगा. जो अपने अपने कार्य के लिए भिंड सहित छोटे-छोटे गांव आदि स्थानों से रोजाना ग्वालियर आते हैं. इससे उनके बस का किराया भी बचेगा और सफर में भी आराम मिलेगा और सुबह समय रहते हुए अपने प्रतिष्ठानों, कोचिंग व अपने कार्यालय आदि पर भी पहुंच सकेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button