ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

एशिया कप में नेपाल का भारत से मुकाबला

कैंडी। एशिया कप में नेपाला का मुकाबला आज भारत हो रहा है। टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। अब भारत के लिए यह मुकाबला अहम हो गया है। इस मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, कैंडी में सोमवार सुबह भी बारिश की आशंका है। सोमवार की सुबह बारिश की लगभग 60% आशंका जताई गई है। टॉस के समय भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे बारिश की 22% संभावना जताई गई थी, लेकिन उस समय धूप खिली थी।

मैच की दूसरी पारी में बारिश की संभावना 66% तक बढ़ जाती है। अगर नेपाल के खिलाफ भारत का अगला गेम बारिश के कारण धुल जाता है, तो रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अपने आप सुपर 4 में प्रवेश कर लेगी। इस स्थिति में टीम इंडिया के 2 अंक होंगे।

पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम अपनी शानदार बल्लेबाजी पिच के लिए जाना जाता है। तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है, जिससे स्टाइलिश स्ट्रोक-प्ले और आनंददायक बल्लेबाजी देखने को मिलती है। एक बार जब बल्लेबाज सेट हो जाते हैं, तो बड़े स्कोर बनाने में सफल रहते हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, ट्रैक स्पिन गेंदबाजी के लिए अधिक अनुकूल होता जाता है। टॉस जीतने वाले कप्तान पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे और इन अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेंगे।

 रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

 कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), सोमपाल कामी, गुलशन झा, भीम शकरी, दीपेंद्र सिंह ऐरी, कुशल मल्ला, संदीप लामिछाने, करण केसी, ललित राजवंशी

Related Articles

Back to top button