ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

देर रात तक संचालित किए जाने पर दो पब का लाइसेंस सात दिन के लिए निलंबित

इंदौर । देर रात तक संचालित किए जा रहे दो रेस्तरां बार का लाइसेंस कलेक्टर इलैया राजा टी ने सात दिन के लिए निलंबित कर दिया। विगत दिनों प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने उक्त बार का दौरा कर जांच की थी। इस दौरान तय समय सीमा 12:00 बजे बाद भी दोनों बार संचालित किए जा रहे थे।

मेसर्स हेड एंड टेल्स, (प्लेबाय) विजय नगर एवम मेसर्स एबीएस फूड्स, (विडोरा) पलासिया इंदौर पर जांच के लिए दल दल पहुंचा था। इस दौरान निरीक्षण करने पर विडोरा बार बंद होने के निर्धारित समय रात्रि 12 बजे पश्चात रात्रि 1:00 बजे तक संचालन होना पाया गया तथा प्लेबॉय बार निर्धारित समय रात्रि 12 के पश्चात रात्रि 2:00 बजे तक संचालित होना पाया।

इसके बाद संबंधित व्रत प्रभारी द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जिनका निराकरण सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे द्वारा कलेक्टर से करवाया गया। कलेक्टर ने इस कृत्य को गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आने से दोनों बार के लाइसेंस को सात दिनों के लिए एक से सात मई तक के लिए निलंबित किया गया है। इस अवधि में उपरोक्त बार बंद कर मदिरा विक्रय को प्रतिबंधित किया जाना आदेशित किया गया है ।

 

Related Articles

Back to top button