ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
दिल्ली NCR

पहलवानों को सुरक्षा मुहैया कराएगी दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस पहलवानों को सुरक्षा मुहैया कराएगी। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग समेत कुल सात खिलाड़ियों ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस जल्द ही पीड़ितों के बयान दर्ज करेगी। आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह ने न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दौरान महिला पहलवानों का यौन शोषण किया है।

दिल्ली पुलिस ने FIR की एक कॉपी पहलवानों को दी

दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की एक कॉपी पहलवानों को दे दी है। यह एफआईआर महिला पहलवानों की शिकायत पर दर्ज की गई है। वहीं, नाबालिग लड़की की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर की कॉपी पहलवानों को नहीं दी गई। वह सिर्फ पीड़िता के परिजनों को सौंपी जाएगी। इससे पहले प्रियंका गांधी ने पहलवानों से मिलने के बाद पूछा था कि एफआईआर की कॉपी किसी को क्यों नहीं दी जा रही है।

बृजभूषण सिंह बोले- दिल्ली पुलिस पर पूरा भरोसा

बृजभूषण शरण सिंह ने अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अपनी बात कही है। उन्होंने न्यायपालिका और दिल्ली पुलिस पर पूरा भरोसा जताया है। साथ ही धरने के पीछे कांग्रेस का हाथ होने के आरोप लगाए हैं। बृजभूषण ने कहा एफआईआर करने की बात आई है। अभी एफआईआर की कॉपी मेरे पास नहीं है। लेकिन एफआईआर तो हो ही गई होगी। मुझे इसमें कुछ भी गलत प्रतीत नहीं होता। दिल्ली पुलिस पर मुझे पूरा भरोसा है। मुझे कोई शिकायत नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button