ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

राजधानी में छह डिग्री लुढ़का पारा, पांच मई तक बारिश के आसार

उत्तर भारत में बारिश ने एक बार फिर से दस्तक दी है। इस कारण से मौसम सुहावना बना हुआ है और पारा छह डिग्री तक लुढ़क गया है। बीते सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर में गर्मी लोगों को परेशान करने लगी थी। लेकिन अब पांच मई तक बारिश व तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल और उत्तराखंड में तो बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। कल देर रात भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। सुबह से चल रही हवाओं ने भी मौसम को नर्म कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार एक मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक मई से तीन मई तक तेज बारिश व बर्फबारी की संभावना है। जबकि उतर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में भी ओलावृष्टि का अलर्ट है।

बीते शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश हुई और मौसम सुहावना बना रहा। इस कारण से शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 33.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमूमन इस समयावधि में तापमान 40 डिग्री के पार ही रहता है।

मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अभी पश्चिम विक्षोभ के असर से मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं एक मई को एक नया विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसके कारण चार मई तक उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश होगी। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। इस कारण से तापमान में भी काफी कमी होगी और तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

पांच मई तक लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस दौरान हिमाचल व उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहां ओलावृष्टि की भी संभावना है। यदि फिर कोई नया पश्चिमी विक्षोभ आया और उसका असर रहा तो फिर से गर्मी से राहत रहेगी। लेकिन इसके बारे में अभी कहना काफी मुश्किल है।

 

Related Articles

Back to top button