ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

शादी का कार्ड बांटने जा रहे भाइयों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मातम में बदली खुशियां

 जिले के कुचेरा बाईपास के पास के पास शनिवार रात में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को ट्रक ने अपनी चपेट में लिया। दोनों भाई शादी के कार्ड बांटने अपने रिश्तेदारों के कार्ड बांटने निकले थे। मौके पर दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कुचेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।घटना के अनुसार नागौर जिले के कुचेरा थाना बाईपास रोड पर शनिवार रात 11 बजे सीयास मेड़ता सिटी निवासी महेंद्र (30) पुत्र हाथिराम नायक और दत्ताणी थाना मेड़ता रोड निवासी पूराराम (20) पुत्र बलदेव राम नायक शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। पूराराम महेंद्र के मामा का बेटा था। महेंद्र के छोटे भाई की शादी तीन अप्रैल को होनी तय हुई थी। उसी के शादी के कार्ड बांटने दोनों घर से निकले थे। महेंद्र ने घर पर फोन कर बताया था कि कहा अब कुचेरा के पास निबड़ी गांव के रिश्तेदार के घर पर कार्ड देंगे उसके बाद वहीं रात को रुक जाएंगे। इसके बाद दोनों हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

Related Articles

Back to top button