ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
देश

कैब की तरह अब ड्रोन की सेवाएं

नई दिल्ली । भारत सरकार की तकनीकी सेवाओं को आगे बढ़ाने वाली एजेंसी इज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी)एक बहुत बड़ी व्यवसायिक पायलट परियोजना को अंतिम रूप दे रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत देश के विभिन्न स्थानों से 16 कंपनियों को निजी एवं सार्वजनिक साझीदारी की तहत सेवाओं के लिए अनुबंध किया जा सकता है।
ड्रोन के माध्यम से 4 क्षेत्रों में जिसमे ई-कॉमर्स डिलीवरी, खेती में इस्तेमाल, मानचित्रण एवं सर्वेक्षण तथा लॉजिस्टिक्स सेवाओं के लिए ड्रोन कमर्शियल पायलट परियोजना के बारे में जल्द ही सरकार घोषणा करने की तैयारी कर रही है।
पायलट प्रोजेक्ट के तहत पीपीपी मॉडल में सरकार ड्रोन के व्यापक उपयोग के लिए कंपनियों का चयन करके, उनके उपयोग और तकनीकी मूल्यांकन के आधार पर ड्रोन की सेवाओं के लिए अनुबंध करेगी।
सरकार के इस पायलट प्रोजेक्ट में एफडीआई निवेशकों को भी शामिल किया जाएगा। ड्रोन का उपयोग वाणिज्यिक आधार पर व्यवहारिक है, या नहीं। इसका परीक्षण भी सरकार द्वारा किया जाएगा। अगले 3 वर्षों के दौरान प्रोत्साहन के लिए सरकार ने 120 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। सरकार ने ड्रोन निर्माताओं और ड्रोन के माध्यम से बेहतर सेवाएं विकसित करने का, एक नया बाजार तैयार करने के मसौदे पर काम कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button