ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

सच ही कहा गया है कि पूत सपूत तो क्या धन संचै, पूत कपूत तो क्या धन संचय… यह कवाहत आज छपरा में चरितार्थ हो गई।

पूत सपूत तो क्या धन संचै, पूत कपूत तो क्या धन संचय… यह कवाहत आज छपरा में चरितार्थ हो गया. जहां एक पिता का शव दरवाजे पर पड़ा रहा और अंतिम संस्कार से लेकर श्राद्ध कर्म में खर्च होने वाले पैसे की डर से कलयुगी बेटा और पुत्रवधू घर में ताला जड़कर फरार हो गया. यह मानवीय रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली घटना है. काफी देर तक शव घर के दरवाजे पर पड़ा रहा और जब गांव वालों को जब इस बात की खबर मिली तो पुलिस को सूचना देकर ग्रमीणों ने शव का अंतिम संस्कार कराया. यह घटना छपरा जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बसाढ़ी गांव की है. बता दें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बसाढी गांव निवासी राज कुमार सिंह बहुत पहले से पटना के दीघा में नीरज कुमार सिंह के यहां काम करते थे. उनका अपने घर बसाढी बहुत कम आना जाना होता था. बेटा और बहू जब भी पटना जाते थे, उनसे मुलाकात करते थे और उनकी सारी कमाई जमा पूंजी लेकर चले आते थे. इस बीच राजकुमार सिंह की तबीयत बिगड़ गई, लेकिन इलाज के लिए बेटे और बहु ने साथ नहीं दिया और तड़प-तड़प कर राजकुमार सिंह ने दम तोड़ दिया. मौत के बाद आश्चर्य तो तब हुआ जब उनका पार्थिव शरीर उनके गांव स्थित उनके घर एंबुलेंस से लाया गया तो शव देखते ही पुत्र, बहू और पोता घर में ताला जड़कर फरार हो गया. ग्रामीणों को यह देख बहुत आश्चर्य हुआ और स्थानीय ग्रामीण और पटना से आए लोग मुफस्सिल थाना पहुंचे और वहां सारी आपबीती सुनाने के बाद थाने को एक लिखित आवेदन दिया और बताया कि राजकुमार सिंह के घर में उनको मुखाग्नि देने वाला कोई नहीं था तो उनके शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया गया. पूरे गांव में यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ था और लोगों का कहना था कि भगवान ऐसा बेटा और बहू किसी दुश्मन को भी न दें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button