ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर वालो को फंदे पर लटकी मिली लाश

उज्जैन के नरवर थाने के ग्राम दताना में रहने वाली विवाहिता ने गुरुवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के लोग खेत पर गए थे, जब लौटे तो उसकी लाश लटकी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।नरवर थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम दताना में रहने वाली ज्योति पति मयंक उम्र 24 साल ने गुरुवार दोपहर में अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के समय परिवार के सभी लोग खेत पर गए थे और वह घर पर अकेली थी। जब परिवार के लोग वापस आए तो उसकी लाश लटकी मिली। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए और पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि अभी तक उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान लिए जाएंगे तथा उसके मायके वालों के बयान लेने के बाद ही स्थिति पता चलेगी।

 

Related Articles

Back to top button