ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

शाइस्ता के छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने अशरफ की ससुराल में मारा छापा

प्रयागराज | अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में मंगलवार को उसके देवर अशरफ की ससुराल में छापा मारा गया। पूरामुफ्ती के हटवा गांव स्थित ससुराल में पहुंचकर पुलिस फोर्स ने दो घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। यहां अशरफ की पत्नी और अतीक की बहन आयशा नूरी के भी छिपे होने की खबर मिली थी। हालांकि सघन तलाशी के बाद भी तीनों का कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद टीम लौट आई।अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा का मायका हटवा गांव में है। उसके पिता के साथ ही भाई वहां रहते हैं, जोकि फरार हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि शाइस्ता व उसकी ननद आयशा नूरी इसी घर में छिपकर फरारी काट रहे हैं। साथ ही जैनब फातिमा के भी छिपने की सूचना थी। ऐसे में पूरामुफ्ती थाने की फोर्स लेकर एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने दोपहर दो बजे के करीब यहां छापा मारा। इस दौरान जैनब के मायके में ताला लगा मिला।इसी दौरान पता चला कि अशरफ की पत्नी की एक बहन भी हटवा गांव के कछार में रहती है। जिसके बाद पुलिस की टीम वहां भी पहुंची। वहां तलाशी के दौरान महिलाओं से पुलिसकर्मियों की नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस ने एक नहीं सुनी और तलाशी अभियान जारी रखा। इसके बाद गांव में अन्य संभावित जगहाें पर भी पहुंचकर तीनों फरार आरोपियों की तलाश की। लेकिन पुलिसकर्मियों को मायूसी ही हाथ लगी।

 

Related Articles

Back to top button