ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

अखिलेश यादव ने की पल्लवी पटेल की तारीफ, कहा- पिछली बार थोड़ी कंजूसी रह गई

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जातिगत वोटरों को साधने के साथ अपने सहयोगियों का भी भरपूर ख्याल रख रही हैं।  इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहयोगी पार्टी अपना दल कमेरावादी को 2024 में पूरा सम्मान देने का भरोसा दिलाया है। इसके साथ ही कहा कि पिछली बार थोड़ी कंजूसी जरूर हो गई थी, लेकिन आगे ऐसा नहीं होगा।

आपको बता दें कि  अखिलेश यादव ने ये बात लखनऊ में अपना दल कमेरावादी पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। इस दौरान यहां पर पार्टी अध्यक्ष कृष्णा पटेल और पल्लवी पटेल भी मंच पर मौजूद थीं। अखिलेश यादव ने पल्लवी पटेल की तारीफ करते हुए कहा कि भले ही आपकी पार्टी का एक विधायक हो, लेकिन उसने सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री को हराया है।


“अखिलेश यादव ने कहा कि आपका एक विधायक है, लेकिन आपके विधायक ने किसे हराया है ये आप जानते हो. उस सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री (डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य) को हराया है। ये बड़ी बात है।  उन्होंने आगे कहा कि एक समय था जब नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और सोनेलाल पटेल एक साथ मिलकर काम करते थे,दोनों का लक्ष्य एक है, दोनों मिलकर एक ही साथ आगे जाना चाहते थे,  उन्होंने कहा कि दोनों ने समाज के सबसे शोषित, वंचित, पीड़ित, गरीब जो आजादी के बाद बहुत अभाव पर जी रहे हैं उन्हें जगाने का काम किया था। आज वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वो कितनी बड़ी जिम्मेदारी हमें देकर गए हैं। ये हमारी और आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आने वाली पीढ़ी को हम और बड़े स्तर पर ताकत देकर जाएं।”

‘पिछली बार कंजूसी रह गई थी’

सपा प्रमुख ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि चाहे राजनीतिक रूप से सम्मान देने की बात हो, ये दल जो सत्ता में है वो कभी नहीं दे सकता। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं, आने वाले समय में जो 2024 की लड़ाई है, हम और आप साथ मिलकर लड़ेंगे, जिस भरोसे के साथ आप हमारे साथ आएं हैं हम भी आपका पूरा-पूरा सम्मान करेंगे। पिछली बार थोड़ी कंजूसी रह गई हमारी तरफ से लेकिन मैं अपना दल कमेरावादी पार्टी को कहना चाहता हूं कि आने वाले समय में ऐसा नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button