ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

भाजपा ने वापस लिया नाम, शैली ओबेरॉय बनीं MCD की मेयर

नईदिल्ली ।   दिल्ली महानगर पालिका (MCD) के मेयर के चुनाव के लिए बुधवार का दिन अहम रहा। भाजपा ने मतदान से ठीक पहले अपनी मेयर उम्मीदवार शिखा राय और डिप्टी मेयर प्रत्याशी सोनी पांडे का नाम वापस ले लिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय महापौर निर्वाचित हो गईं। इसी तरह आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर बने हैं।

भाजपा ने क्यों वापस लिए नाम

भाजपा ने विरोधस्वरूप नाम वापस लिए हैं। भाजपा का कहना है कि सदन में बहुमत होने के कारण आम आदमी पार्टी मनमानी कर रही है और नियमों की अनदेखी कर रही है। यही कारण है कि पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम वापस ले लिए हैं। आम आदमी पार्टी के पास एमसीडी में 138 का मैजिक नंबर है। इस तरह अब शैली ओबेरॉय का मेयर बना रहना तय था। भाजपा ने नाम वापस लेकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि हमारे पास महापौर के नंबर नहीं है, इसलिए हमने यह पद छोड़ दिया है। इसी प्रकार अब भाजपा की अपेक्षा है कि आप स्थायी समिति का गठन होने दें।

Related Articles

Back to top button