ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मानव एकता दिवस पर आयोजित हुआ विशाल रक्तदान शिविर निरंकारी भक्तों ने किया 67 यूनिट रक्तदान ।

मुरैना। संत निरंकारी मिशन की ओर से स्थानीय निरंकारी सत्संग भवन आमपुरा में मानव एकता दिवस के उपलक्ष में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.  जिला मीडिया प्रभारी भूपसिंह रजक ने बताया कि रक्तदान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उरई से आए महापुरुष निलेश राजावत एवं स्थानीय सेवादल संचालक अरुन पखारिया, सेवादल शिक्षक कन्हैयालाल यादव के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया तो वही सेवादल के भाई बहन एवं समस्त साथ संगत ने बड़े उत्साहित होकर रक्तदान किया। समस्त साथ संगत को संबोधित करते हुए निलेश राजावत ने कहा कि हुजूर बाबा हरदेव सिंह जी महाराज कहा करते थे कि रक्त नालियों में नहीं बल्कि नाडियों में बहना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने बाबा गुरबचन सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा गुरबचन सिंह जी एक महान संत थे जिन्होंने मिशन का प्रचार देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंचाया सादा शादियों से लेकर रक्तदान नशा मुक्ति जैसे अनेकों सामाजिक सरोकार को लेकर बीड़ा उठाया जो कि आज साकार होता नजर आ रहा है। सेवादल संचालक अरुण खारिया ने सभी का उत्साह बढ़ाते हुए सिमरन करवाया और रक्तदान कर रहे सेवादल एवं साथ संगत के महापुरुषों को उत्साहित करते हुए नजर आए पगारिया ने बताया कि रक्तदान शिविर में करीब 67 यूनिट रक्तदान किया गया जिसमें महिला 18 और पुरुष 49 शामिल रहे। स्थानीय चिकित्सा प्रशासन की ओर से मुरैना एवं  ग्वालियर रेड क्रॉस टीम ने ब्लड एकत्रित किया।  आकर्षण का केंद्र रहे पति पत्नी दोनों का एक साथ रक्तदान करना -  रक्तदान शिविर में देखा गया कि सेवादल सदस्य उमेश भिलवार एवं उनकी पत्नी संगीता भिलवार ने दोनों ने एक साथ रक्तदान किया इस दौरान गुरु की भक्ति निष्ठा और लगन देखी गई गुरु के प्रति भरोसा और विश्वास के साथ दोनों पति-पत्नी के जोड़े ने उत्साह और उमंग के साथ मानव एकता दिवस पर रक्तदान किया जोकि आकर्षण का केंद्र रहा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button