ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

व्यापारियों ने मुहूर्त में की खरीदारी, अच्छा भाव मिलने से किसानों के चहरे पर खुशी

विदिशा: विदिशा कृषि उपज मंडी में 6 दिन के बाद शुक्रवार को उपज की नीलामी हुई। दीपावली के बाद मुहूर्त देखकर व्यापारी उपज खरीदते हैं, इसको लेकर 1 दिन पहले से ही बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर कृषि उपज मंडी पहुंचे। मंडी में शुभ मुहूर्त में नीलामी होना थी, इससे पहले पुरानी कृषि उपज मंडी में गणेश मंदिर में पूजा अर्चना हुई। इसके बाद नई कृषि उपज मंडी में नीलामी शुरू हुई।दरअसल, बीते 6 दिनों से कृषि उपज मंडी बंद थी। जिसके चलते नीलामी नहीं हुई। एक दिन पहले से ही किसान अपनी उपज बेचने के लिए कृषि उपज मंडी पहुंच गए। भारी आवक होने से कृषि उपज मंडी परिसर से ट्रैक्टर ट्राली उसे खचाखच भरा हुआ था। जिंसों के भाव में भी तेजी देखी गई। अपनी उपज के अच्छे दाम मिलने पर किसान भी खासे खुश नजर आए।अच्छा भाव मिलने से किसानों में खुशीकिसान संदीप दांगी अच्छे दाम मिलने की आस में आज अपनी सोयाबीन की उपज कृषि उपज मंडी लाए थे, मंडी में अच्छे भाव मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर की। वहीं व्यापारी दीपक अग्रवाल ने बताया कि दीपावली के बाद शुभ मुहूर्त में मंडी में खरीदारी शुरू होती है। इस दौरान नीलामी से पहले भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है, जिसके बाद तोल कांटो की पूजा और फिर मंडी में सभी व्यापारी नीलामी में हिस्सा लेते हैं।यातायात व्यवस्था हुई प्रभावितलंबे समय बाद विदिशा कृषि उपज मंडी में बंपर आवक हुई। इसका असर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी पड़ा है। दरअसल नई मंडी में किसानों की उपज की नीलामी हुई और पुरानी मंडी में तौल हुई। उपज की तौल कराने के लिए किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर शहर के अंदर के रास्तों से भी मंडी पहुंचने की कोशिश करेंगे। इससे कई जगह जाम के हालात बन गए थे।

Related Articles

Back to top button