ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

रतलाम में चोरों का धावा, एक रात में तीन फ्लैट में की वारदात

 रतलाम  ।  रतलाम शहर में चोरी की वारदातें बढ़ने लगी है। औद्योगिक क्षेत्र की अष्टविनायक कालोनी में तीन दिन पहले हुई चोरी की वारदात के आरोपितो का पुलिस अभी तक पता भी नहीं लगा पाई थी कि चोरों ने रविवार व सोमवार की दरमियानी रात स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में तीन स्थानों पर वारदातों को अंजाम दिया। तीन नकाबपोश चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार चोरों ने तीन सूने फ्लैट के ताले चटका कर वारदात की। दो फ्लैट में रहने वाले परिवार तो शहर से बाहर गए है जबकि एक अन्य गेस्ट हाउस का फ्लेट है। चोरों ने शास्त्री नगर स्थित सांईदीप अपार्टमेंट में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर की शिक्षिका शमा चेलानी के फ्लैट में वारदात की। वे रविवार की शाम को ही परिवार के साथ उज्जैन गई है। चोर उनके फ्लैट का ताला चटकाकर घुसे और घर का सारा सामान बिखेर कर वारदात की। चोर यहां से क्या ले गए इसका पता नहीं चल पाया है। यहां वे सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे हैं, जो एक ही बाइक पर सवार होकर आए थे। वही चोरों ने यमनोत्री अपार्टमेंट में एमआर यूनियन के गेस्ट हाउस को भी निशाना बनाया है। यूनियन के पदाधिकारी अश्विन शर्मा ने बताया कि चोर कार्यालय का ताला तोड़कर 10 कुर्सियां और अन्य छोटा- मोटा सामान चोरी कर ले गए।

बाहर से बंद किए दरवाजे

चोरों ने हर्ष अपार्टमेंट में भीमशंकर के फ्लैट में भी वारदात की। यहां वारदात करने के पहले चोरों ने आसपास के फ्लैट के दरवाजों की बाहर से बंद कर दिए, ताकि खटपट की आवाज होने पर भी कोई अंदर से बाहर न आ सके। भीमशंकर के फ्लैट का ताला तोड़ चोर अंदर घुसे। सामान बिखेरकर आलमारी से चोर माल ले गए। भीमशंकर परिवार के साथ बाहर गए हुए हैं, उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि चोर कितना माल ले गए हैं। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के अनुसार चोर बगैर नंबर की बाइक से आए थे।

दरवाजा नहीं खुलने पर चला पता

सुबह करीब पांच बजे भीमशंकर के पड़ोसी प्रफुल्ल जान नियमित रूप से सुबह सैर पर जाने के लिए अपने घर का दरवाजा खोलने लगे तो दरवाजा नहीं खुला। तब पता चला कि दरवाजा किसी ने बाहर से बंद कर दिया है। वे दरवाजा खुलवाकर बाहर निकले तो पता चला कि आस-पास के फ्लैट में वारदात हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। स्टेशन रोड टीआइ किशोर पाटनवाला के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button