ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

विजेता टीम मेजबान टीम के साथ खेलेगी फाइनल

जबलपुर। मेजबान आर्मी पब्लिक स्कूल के फुटबालर्स ने गुरुवार को भी नौवीं शहीद कैप्टन उपमन्यु सिंह स्मृति इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता में जोरदार प्रदर्शन जारी रखा। मेजबान टीम ने नेशनल चिल्ड्रन हाई सेकेंडरी स्कूल और लिटिल एंजेल्स हाई सेकेडरी स्कूल की टीमों को क्रमश: 4-0 और 5-0 से पराजित कर खिताबी (फाइनल) होड़ में जगह बना ली है।

सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता टीम के साथ फाइनल

आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम अब शुक्रवार को लिटिल एजेल हाई सेकेंडरी स्कूल और नंबर वन एयर फोर्स स्कूल के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता टीम के साथ फाइनल खेलेगी। सेमीफाइनल मैच सुबह 8:30 बजे और फाइनल 10 बजे से खेला जाएगा। फाइनल मैच पश्चात टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। गुरुवार को लीग मुकाबले प्रारंभ होने से पहले टीमों से बतौर अतिथि उपस्थित जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया ने परिचय किया और मैचो का लुत्फ उठाया।

दूसरे दिन खेले गए तीन लीग मुकाबले

इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को तीन लीग मुकाबले खेले गए। पहला मैच लिटिल एंजेल्स हाई सेकेंडरी स्कूल एवं नंबर 1 एयरफोर्स स्कूल के मध्य खेला गया। यह मुकाबला बराबरी पर रहा। दूसरा मैच आर्मी पब्लिक स्कूल ग्वालियर एवं नेशनल चिल्ड्रन हाई सेकेंडरी स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल ने नेशनल चिल्ड्रन हाई सेकेंडरी स्कूल को 4-0 से हराया। आर्मी पब्लिक स्कूल की ओर से पहला गोल अभिषेक ने 11 वे मिनट में किया।

अंतिम मैच आर्मी पब्लिक स्कूल एवं लिटिल एंजेल्स हाई सेकेडरी स्कूल के बीच

प्रीतम द्वारा दो गोल एवं निखिल द्वारा एक गोल किया गया। लीग का अंतिम मैच आर्मी पब्लिक स्कूल एवं लिटिल एंजेल्स हाई सेकेडरी स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल ने लिटिल एजेलस हाई सेकेंडरी स्कूल को 5-0 से हराया। प्रतियोगिता में लिटिल एजेल हाई सेकेंडरी स्कूल एवं नंबर वन एयर फोर्स स्कूल अंक तालिका में समान होने पर शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया।

Related Articles

Back to top button