ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

स्टिकी बम लगाकर सेना के ट्रक को उड़ाने की थी सा‎जिश, आतं‎कियों की तलाश जारी

पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के ट्रक पर स्टिकी बम लगाकर उड़ाने की बड़ी सा‎जिश का पता चला है। आतं‎कियों की सर्च जारी है। जांच में खुलासा हुआ है ‎कि आतंकियों ने सेना के ट्रक को उड़ाने के लिए स्टिकी बम का इस्तेमाल किया था, सेना को जिसके सबूत मिले हैं। सेना की गाड़ी पर बम प्लांट करने के बाद आतंकियों ने करीब 36 राउंड फायरिंग की थी। नापाक वारदात को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेजी से जारी है। वहीं पुंछ में आतंकी हमले के सिलसिले में कुल 5 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकवादियों को खोजने के लिए ड्रोन, खोजी कुत्तों और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। लगभग 9 घंटे तक नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की टीम ने आतंकी हमले की जांच की है। साथ ही इस पूरी घटना की एक-एक कड़ी की जांच लगातार की जा रही है। हमले को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी हालातों पर चर्चा हुई है और इस पर हमारा क्या रूख रहेगा इस पर भी चर्चा हुई है।
बता दें कि बीते गुरुवार को रोजा इफ्तारी के लिए गांव में फल लेकर जा रहे सेना के ट्रक पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इससे ट्रक में आग लग गई और पांच जवान शहीद हो गए। जबकि एक जवान बुरी तरह से झुलस गया। शहीद जवानों में चार पंजाब के रहने वाले थे। मोगा जिले के चरिक गांव के लांस नायक कुलवंत सिंह, फतेहगढ़ के हरकिशन सिंह, लुधियाना जिले के चिनकोइयां गांव के हवलदार मनदीप सिंह और बठियां जिले के बाघा गांव के सिपाही सेवक सिंह वीरगति को प्राप्त हो गए। इन शहीदों का जब पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। हर कोई इन वीर जवानों को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचा हुआ था।

Related Articles

Back to top button