ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

पीएम मोदी ने आज से शुरू किया 11 दिन का विशेष अनुष्ठान, प्राण प्रतिष्ठा से पहले देशवासियों के नाम जारी किया ऑडियो संदेश

अयोध्या। 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों के नाम अपना ऑडियो संदेश जारी किया। पीएम मोदी ने देश के सभी राम भक्तों को कोटी-कोटी प्रणाम करते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में सिर्फ आज से सिर्फ 11 दिन का समय बचा है।

पीएम मोदी ने बताया कि आज से वे 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ करने जा रहे हैं। पीएम ने इस काम के लिए देशवासियों से आशीर्वाद भी मांगा।

पीएम मोदी ने कहा कि वे इस अनुष्ठान की शुरुआत नासिक धाम पंचवटी करने जा रहे हैं, जहां प्रभु श्रीराम ने लंबा समय व्यतीत किया था। पीएम मोदी ने कहा कि 22 जनवरी को जब वे राम मंदिर गर्भगृह में जाएंगे, तब सभी देशवासियों की शक्ति उनके साथ होगी।

Related Articles

Back to top button