ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

चोरी छिपे अवैध खनन वन विभाग के अमले ने छापा मारकर रेत से भरी ट्रेक्टर ट्राली पकड़ी

मुरैना के महुआ क्षेत्र के खुर्द घाट पर चंबल के रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब वन विभाग की रेंज ऑफीसर के नेतृत्व में टीम ने रात में छापा मारा और अवैध रेत से भरी ट्रेक्टर ट्राली पकड़ ली।बाद में ट्रेक्टर ट्राली को वन विभाग द्वारा नगरा थाने के सुपुर्द कर दिया गया। बता दें, कि मुरैना में पिछले एक माह से चंबल के अवैध रेत के खनन पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है तथा इसकी रोकथाम के लिए राजघाट से लेकर अन्य घाटों तक पुलिस की तैनाती कर दी गई है। जिला प्रशासन, वन विभाग तथा पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान घाट के संबंधित थाना प्रभारियों को अवैध रेत के खनन को रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन इसके बावजूद कुछ घाटों से चंबल के अवैध रेत का खनन चोरी-छिपे किया जा रहा है। घाटों पर सख्त रोक लगने के बाद जहां दिन में खनन पूरी तरह से रुक गया है वहीं रात को चोरी-छुपे ट्रेक्टर ट्रालियां निकल रही हैं। इस बात की जानकारी जब वन विभाग की रेंज ऑफीसर स्वेता त्रिपाठी को मिली तो वे वन अमले के साथ मौके पर पहुंची और उन्होंने अवैध रेत से भरी ट्रेक्टर ट्राली को पकड़ लिया। ट्रेक्टर ट्राली जब्त करने के बाद उसे नगरा थाना प्रभारी को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही जिला व पुलिस प्रशासन की उस मुस्तैदी पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है जिसे इस खनन को रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थाना प्रभारी कहना है हम दिन रात चेकिंग प्वाइंट लगाकर चेकिंग कर रहे हैं तथा किसी भी रेत से भरी ट्रेक्टर ट्राली को नहीं निकलने दे रहे हैं। यह ट्राली कैसे निकल गई इसकी मेरे द्वारा जांच की जा रही है। ऋषिकेश शर्मा, थाना प्रभारी, महुआ थाना, मुरैना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button